Posts

Showing posts from November, 2018

अरेराज की छठ पूजा और बचपन

छठ महापर्व एक उल्लास उमंग का पर्व है जिसपे सारे घर के सदस्य और मित्रगण का समागम होता है। मैं भी इस वर्ष छठ पर्व के हेतु घर पे ही था। इस बार घर पे कोसी भरा जाना था तो थोड़ी भाग दौड़ अधिक थी। कोसी भरना छठ पर्व के दौरान किया जाने वाला एक विशेष उपासना पद्धति है जिसमे गन्नों के गट्ठर को उसके निचले भाग से फैलाकर खड़ा करके उसके चारो तरफ नाना प्रकार के फलों और मिठाइयों से सजे हुए बड़े मृतिका पात्र में दीप प्रज्वलित कर छठ मईया का आह्वान किया जाता है। साँझ पहर के छठ घाट पे दौरा  (बाँस या पीतल का बना हुआ पात्र) ले जाकर घाट पे रखने के बाद कुछ और करने को रहता नहीं है। छठव्रती माताएं और बाकी  के परिवारजन सब अस्तगामी सूर्य देव की पूजा करते है और उनके पूर्णतया अस्त हो जाने का इंतज़ार रहता है। इस बार की छठ पूजा में सँझिया घाट के समय दौरा   ले जाकर रखने के पश्चात् जो भगवान सूर्य के अस्त होने तक की प्रतीक्षा का समय था बड़ा हीं उबाऊं सा था। एक बड़ी हास्यास्पद सी स्थिति थी मेरे साथ। जिस छठ पर्व का उद्देश्य ही बंधु-बांधवों और परिचितों का समागम होता है, उस पर्व में मैं अकेला पड़ गया था। प्रतीक अ...